सभी उत्पाद | सहायता | खोज | microsoft.com गाइड
 
 

Microsoft त्रुटि रिपोर्टिंग गोपनीयता कथन

अंतिम अद्यतन: 10/10/05

Microsoft आपकी गोपनीयता को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है. यह कथन बताता है कि कैसे Microsoft त्रुटि रिपोर्टिंग सेवा जानकारी एकत्रित करती है और कैसे उस जानकारी का उपयोग हो सकता है. यह कथन अन्य ऑनलाइन या ऑफलाइन Microsoft वेबसाइटों, सॉफ़्टवेयर या सेवाओं पर लागू नहीं होता.

Microsoft त्रुटियों और समस्याओं के बारे में जानकारी क्यों एकत्रित करता है?

जानकारी Microsoft और Windows के सहयोगियों की सॉफ़्टवेयर की समस्याओं का पता लगाने में सहायता करती है और समाधान उपलब्ध कराती है. सभी समस्याओं का समाधान नहीं होता परंतु जब समाधान उपलब्ध होते हैं, तो वे आपके द्वारा बताई गई समस्याओं का हल करने के लिए चरण या स्थापित करने के लिए अद्यतन के रूप में दिए जाते हैं. समस्याओं को रोकने में मदद करने और सॉफ़्टवेयर को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए, कुछ समाधान सॉफ़्टवेयर के सर्विस पैक और भावी संस्करणों में उपलब्ध होते हैं.

जानकारियाँ कैसे एकत्रित की जाती हैं?

अनेक Microsoft सॉफ़्टवेयर प्रोग्राम, जिनमें कुछ Windows आपरेटिंग सिस्टम भी शामिल हैं, रिपोर्टिंग सेवा के साथ कार्य करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं. यदि इनमें से किसी भी प्रोग्राम में कोई समस्या आती है, तो आपसे पूछा जाता है कि क्या आप उसकी रिपोर्ट करना चाहते हैं. आप रिपोर्ट भेजने से पहले उसका विवरण देख सकते हैं, हाँलाकि हो सकता है कुछ फ़ाइलें पढ़ने योग्य प्रारूप में न हों.

कुछ सॉफ़्टवेयर आपको कोई समस्या होने पर आपकी अनुमति के लिए अनुरोध किए बिना स्वत: रिपोर्टिंग करने की सुविधा देते हैं. यदि आप स्वत: रिपोर्टिंग का उपयोग करते हैं, तो रिपोर्ट को भेजने से पहले आपको उसमें दी गई जानकारी की समीक्षा करने को नहीं कहा जाता. हाँलाकि, कोई भी जानकारी तब तक एकत्रित नहीं की जाती है जबतक कि आप (या आपका सिस्टम या नेटवर्क व्यवस्थापक) समस्याओं को रिपोर्ट न करना चाहें. आप किसी भी समय समस्याओं की रिपोर्टिंग करना बंद कर सकते हैं.

Enterprise ग्राहक त्रुटि रिपोर्टिंग और डेटा संग्रहण को व्यवस्थित करने और Microsoft को भेजी जाने वाली जानकारी के चुनाव के लिए Microsoft Corporate Error Reporting Service का उपयोग कर सकते हैं.

किस तरह की जानकारी एकत्र की जा सकती है?

रिपोर्टिंग सेवा उन समस्याओं के बारे में जो आपको काम करते समय बाधित करती हैं और उन त्रुटियों के बारे में जो पर्दे के पीछे होती हैं जानकारी एकत्रित कर सकती है. पर्दे के पीछे होने वाली त्रुटियों का पता लगाना महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यदि इन समस्याओं को हल न किया जाए, तो ये कुछ अतिरिक्त समस्याओं जैसे कि प्रदर्शन या प्रोग्राम विफलता को उत्पन्न कर सकती हैं.

रिपोर्टों में वे जानकारियाँ होती हैं जो कि उत्पन्न हुई समस्याओं का पता लगाने और उनको हल करने में बहुत उपयोगी होती हैं, जैसे कि:

  • समस्या कहाँ हुई सॉफ़्टवेयर में या हार्डवेयर में
  • समस्या की गंभीरता या उसका प्रकार, यदि ज्ञात हो
  • फ़ाइलें जो कि समस्या का विवरण देने में सहायता करती हैं (समस्या उत्पन्न होने से पहले या बाद के सॉफ़्टवेयर व्यवहार के बारे में सिस्टम या रिपोर्ट के द्वारा सामान्यतया बनाई जाने वाली फ़ाइलें)
  • सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर के बारे में मूल जानकारी (जैसे कि आपरेटिंग सिस्टम संस्करण और भाषाएँ, उपकरणों के मॉडल और निर्माता, या स्मृति और हार्ड डिस्क का आकार)

आपका इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) पता भी एकत्रित होता है क्योंकि त्रुटि रिपोर्ट भेजने के लिए आप एक ऑनलाइन सेवा (वेब सेवा) से कनेक्ट हो रहे होते हैं. हाँलाकि, आपके IP पते का उपयोग केवल सांख्यिकीय आँकड़ों को बनाने के लिए किया जाता है. उसका उपयोग आपकी पहचान करने के लिए या आपसे संपर्क करने के लिए नहीं होता है.

रिपोर्ट में अनजाने में व्यक्तिगत जानकारियाँ हो सकती हैं, परंतु इन जानकारियों का उपयोग आपकी पहचान करने के लिए या आपसे संपर्क करने के लिए नहीं होता है. उदाहरण के लिए, एक रिपोर्ट जिसमें स्मृति का स्नैपशॉट है में आपका नाम, दस्तावेज़ जिस पर आप काम कर रहे थे का कोई हिस्सा, या हाल ही में आपके द्वारा वेब साइट पर दिया गया डेटा, शामिल हो सकता है. यदि आप चिंतित हैं कि रिपोर्ट में आपकी व्यक्तिगत या गोपनीय जानकारी हो सकती है, तो आपको रिपोर्ट नहीं भेजनी चाहिए.

जानकारी का कौन उपयोग कर सकता है और कैसे उसका उपयोग हो सकताहै?

Microsoft त्रुटियों और जानकारियों के बारे में रिपोर्ट का उपयोग Windows में, और Windows आपरेटिंग सिस्टम के साथ उपयोग होने के लिए डिज़ाइन किए गए सॉफ़्टवेयर और हार्डवेयर में सुधार के लिए करता है. Microsoft कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्टर, विक्रेता और साझेदार रिपोर्टिंग सेवा के द्वारा एकत्रित जानकारी तक पहुँच सकते हैं. हाँलाकि, वे इस जानकारी का उपयोग उनके द्वारा प्रकाशित या निर्मित उत्पादों में सुधार करने या उनको बेहतर बनाने के लिए कर सकते हैं.

उदाहरण के लिए, यदि कोई त्रुटि रिपोर्ट इंगित करती है कि कोई तृतीय-पक्ष उत्पाद शामिल है, तो Microsoft उस जानकारी को उत्पाद के विक्रेता के पास भेज सकता है. विक्रेता साझेदारों और उप-विक्रेताओं को जानकारी उपलब्ध करा सकता है; हाँलाकि, सभी पक्ष इस गोपनीयता कथन की शर्तों को मानने के लिए बाध्य होंगे.

Microsoft सॉफ़्टवेयर पर चलने वाले उत्पादों में सुधार के लिए, Microsoft त्रुटियों और समस्याओं के बारे में एकत्रित जानकारी को साझा कर सकता है. एकत्रित जानकारी का उपयोग सांख्यिकीय विश्लेषण के लिए किया जाता है और इसमें किसी व्यक्तिगत रिपोर्ट से ली गई कोई विशिष्ट जानकारी नहीं होती, न ही उसमें ऐसी कोई निजी या गोपनीय जानकारी होती है जो किसी रिपोर्ट से एकत्रित की गई हो.

सर्वेक्षण और रिपोर्ट ट्रैकिंग के बारे में

आपके द्वारा समस्या बताने के बाद, आपसे त्रुटि अनुभव के बारे में एक सर्वेक्षण पूरा करने के लिए कहा जा सकता है. यदि किसी सर्वेक्षण के उत्तर में आपने अपना फोन नंबर या ई-मेल देने का चुनाव किया है, तो आपकी रिपोर्ट बेनामी नहीं रह जाएगी. Microsoft आपके द्वारा बताई गई समस्या को हल करने में सहायता के लिए कुछ अतिरिक्त जानकारी पाने के लिए आपसे संपर्क कर सकता है.

आपको कुछ त्रुटि रिपोर्टों को ट्रैक करने का अवसर भी उपलब्ध कराया जा सकता है ताकि आप मालूम कर सकें कि हल मिल गया है या नहीं. यदि आप किसी त्रुटि रिपोर्ट को ट्रैक करना चुनते हैं, तो रिपोर्ट आपके ई-मेल पते से सम्बंधित कर दी जाती है और वह बेनामी नहीं रह जाती.

अपनी रिपोर्ट को ट्रैक करने के लिए, आपको एक Microsoft पासपोर्ट की आवश्यकता होगी. यदि आपके पास पहले से ही पासपोर्ट नहीं है, तो आपको एक नया बनाना होगा. पासपोर्ट बनाने के लिए, आपसे एक ई-मेल पता और पासवर्ड दर्ज करने के लिए कहा जाएगा, जिसके लिए हम आपको अपने क्रेडेंशियल्स देने की सलाह देंगे. इन क्रेडेंशियल्स को बनाने के बाद, आप उनका उपयोग अन्य साइटों जो कि Microsoft पासपोर्ट नेटवर्क का हिस्सा हैं पर साइन इन करने के लिए कर सकते हैं. पासपोर्ट नेटवर्क के बारे में अधिक जानने के लिए और यह जानने के लिए कि जब आप पासपोर्ट नेटवर्क के किसी और साइट पर साइन इन करते हैं, तो आपकी क्रेडेंशियल्स जानकारी को किस प्रकार उपयोग और साझा किया जा सकता है, कृपया पासपोर्ट नेटवर्क गोपनीयता कथन पढ़ें.

जानकारी संग्रहण, कार्यवाही और रिलीज़

Microsoft द्वारा एकत्रित की गई या उसको भेजी गई जानकारियों को संग्रहित कर उन पर कार्यवाई संयुक्त राज्य अमेरिका या दूसरे देशों में जहाँ Microsoft के सहयोगी, सहायक कम्पनियाँ या एजेंटों के कार्यालय हैं, में किया जा सकता. Microsoft अमेरिकी वाणिज्य विभाग द्वारा यूरोपियन संघ से प्राप्त डेटा के संग्रहण, उपयोग और रोक कर रखने के बारे में बनाए गए सुरक्षित हार्बर फ्रेमवर्क का पालन करता है. Microsoft इन जानकारियों को इनके लिए उजागर कर सकता है अगर ऐसा करना कानूनी रूप से आवश्यक हुआ या ऐसा विश्वास हो कि ऐसा करना आवश्यक हो सकता है: (a) कानूनी आज्ञा का पालन करने के लिए या Microsoft या साइट पर की गई कोई कानूनी कार्यवाई के लिए; (b) Microsoft और उसकी वेबसाइटों के अधिकारों की सुरक्षा या बचाव के लिए, या (c) आकस्मिक परिस्थितियों में Microsoft के कर्मचारियों, Microsoft सॉफ़्टवेयर या सेवाओं के उपयोगकर्ताओं, या नागरिकों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए.

Microsoft कभी कभी सीमित सेवाओं जैसे ग्राहक सेवा प्रदान करना, सौदों का संपादन, या रिपोर्टों के लिए सांख्यिकी विश्लेषण, के लिए दूसरी कम्पनियों की सेवाएँ लेता है. Microsoft इन कम्पनियों को केवल वे जानकारियाँ उपलब्ध कराएगा जिसकी उन्हे सेवाएँ देने के लिए आवश्यकता होगी. उन्हे जानकारियों की गोपनीयता बनाए रखना होता है और उन्हें उन जानकारियों का किसी अन्य प्रकार से उपयोग करने की अनुमति नहीं है.

सुरक्षा व्यवहार

Microsoft हमारे द्वारा एकत्रित जानकारी की सुरक्षा को सुरक्षित रखने में सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध है. त्रुटि रिपोर्टिंग सेवा जानकारी को अनधिकृत एक्सेस, उपयोग या प्रकटीकरण से सुरक्षित रखने के लिए एक से अधिक सुरक्षा तकनीकों और कार्यविधियों का उपयोग करती है. उदाहरण के लिए, आपके कंप्यूटर से रिपोर्टें एन्क्रिप्शन तकनीक का उपयोग कर Microsoft को भेजी जाती हैं. उसके बाद जानकारी कंप्यूटर सर्वरों पर नियंत्रित एक्सेस से संग्रहित होती है.

इस कथन में परिवर्तन

Microsoft इस गोपनीयता कथन का अद्यतन कर सकता है. यदि हम ऐसा करते हैं, तो हम कथन के ऊपर दी गई "अंतिम संशोधन" जानकारी को परिवर्तित कर देंगे. त्रुटि रिपोर्टिंग सेवा के द्वारा एकत्रित जानकारी की हम कैसे रक्षा करते हैं इसकी ताजा जानकारी के लिए, हम आपको सलाह देते हैं कि आप गोपनीयता कथन को कुछ अंतराल पर देखते रहें

अधिक जानकारी के लिए

इस गोपनीयता कथन के बारे में आपकी टिप्पणियों का Microsoft स्वागत करता है. यदि आपको लगता है कि Microsoft ने इस कथन का पालन नहीं किया है, तो कृपया हमसे संपर्क करें. हम समस्या का तुरंत निवारण करने के लिए व्यावसायिक तौर पर यथासंभव उचित प्रयास करेंगे.

Microsoft Problem Reporting Service Microsoft Corporation
One Microsoft Way
Redmond, WA 98052

अपने देश या क्षेत्र में Microsoft के सहयोगियों या सहायक कंपनियों का संपर्क विवरण खोजने के लिए Microsoft विश्वव्यापी वेबसाइट www.microsoft.com/worldwide देखें.

©2006 Microsoft Corporation। सर्वाधिकार सुरक्षित। उपयोग की शर्तें | पहुँचने की सुगमता | गोपनीयता कथन